Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, October 3, 2026

लेखपालों का आज से आंदोलन शुरू

 लेखपालों का आज से आंदोलन शुरू

मोहनलालगंज। लंबित मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने चरणबद्ध आंदोलन का एलान किया है। लखनऊ जिला शाखा ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर तीन से 24 अक्तूबर तक आंदोलन का पत्र सौंपा है। 




आंदोलन के कारण आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र, वरासत, फार्मर रजिस्ट्रेशन और सत्यापन जैसे राजस्व संबंधी काम प्रभावित होने की आशंका है। संघ के अनुसार तीन अक्तूबर को संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार कर धरना दिया जाएगा। आठ अक्तूबर से ऑनलाइन सेवाओं का बहिष्कार किया जाएगा। 10 अक्तूबर को काली पट्टी बांधकर थाना दिवस में कार्य किया जाएगा। जबकि 12 अक्तूबर को रक्तदान शिविर आयोजित होगा।

लेखपालों का आज से आंदोलन शुरू Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link