Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, October 3, 2026

एसआईआर मामले की जांच के लिए विशेष पैनल गठित

एसआईआर मामले की जांच के लिए विशेष पैनल गठित

नई दिल्ली, एजेंसी। एसआईआर प्रक्रिया की जांच के लिए वकीलों के एक संगठन ने सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीशों का स्वतंत्र पैनल गठित किया है।

आयोग यह जांच करेगा कि एसआईआर प्रक्रिया संविधान और संबंधित कानूनों के अनुरूप है या नहीं। साथ ही इस बात की भी जांच करेगा कि पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में बरकरार रखे गए या नहीं और अपात्र प्रविष्टियों को उचित तरीके से हटाया गया या नहीं। लॉयर्स एसोसिएशन फॉर कॉन्स्टिट्यूशन के अनुसार, पांच सदस्यीय आयोग की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मदन बी. लोकुर करेंगे। पैनल में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश ए.के. पटनायक, जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश बदर दुर्रेज अहमद, पूर्व न्यायाधीश रेखा शर्मा और अंजना प्रकाश शामिल हैं।





आयोग देशभर में जनसुनवाई भी करेगा। इसके लिए पूर्ण और क्षेत्रीय पीठें अलग-अलग स्थानों का दौरा करेंगी और प्रभावित नागरिकों, नागरिक समाज संगठनों तथा विशेषज्ञों के विचार एवं गवाही दर्ज करेंगी।



एसआईआर मामले की जांच के लिए विशेष पैनल गठित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link