Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, November 4, 2026

शिक्षामित्र के घर से 15 लाख की चोरी, पढ़िए सूचना

 बहराइच। नाजिरपुरा निवासी शिक्षामित्र shikshamitra शबाना बेगम के घर से सोमवार को चोरों ने सोने-चांदी के जेवर और अन्य कीमती सामान पार कर दिए। घटना के समय वह जनगणना प्रशिक्षण में शामिल होने गई थीं। घर लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। पीड़िता ने करीब 15 लाख lakh रुपये rupye के नुकसान की बात कही है।


शबाना बेगम के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 3 बजे चोर घर में घुसे और कमरों में रखी अलमारियों व बक्सों को खंगाल दिया। दो जोड़ी सोने की कील, सोने का हार, टॉप्स, झुमकी, दो अंगूठियां और चांदी की चार जोड़ी पायल समेत अन्य कीमती सामान पार कर ले गए। पीड़िता ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर घटना का खुलासा करने की मांग की है।


नगर कोतवाल बृजेंद्र मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना information मिली थी और जांच की गई है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है।

शिक्षामित्र के घर से 15 लाख की चोरी, पढ़िए सूचना Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link