Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, November 28, 2026

शिक्षकों को 18 बिंदुओं पर कार्य पूरा करने के निर्देश

 शिक्षकों को 18 बिंदुओं पर कार्य पूरा करने के निर्देश

बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने और विभागीय योजनाओं को समय से पूरा कराने के लिए बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा ने शिक्षकों को 18 बिंदुओं पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को जारी कार्ययोजना में निपुण भारत मिशन के तहत कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों का नियमित दक्षता अभ्यास कराने, निपुण प्लस और निपुण आकलन एप का प्रयोग करने पर जोर दिया गया है।

अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा-2027 के लिए आवेदन की तैयारी कराने और प्राथमिक प्रतिभा सम्मान योजना की परीक्षा के लिए विद्यार्थियों के फार्म भरवाने के निर्देश दिए गए हैं।





इसके अलावा 30 नवंबर तक विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) का गठन, जनगणना-2027 की तैयारियों में सहयोग, अखबार व न्यूजपेपर पढ़ने की संस्कृति विकसित करने और विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं का विवरण रखने को कहा गया है। शिक्षकों को विभागीय आदेशों का पालन करते हुए सभी कार्य समय से पूरे करने की हिदायत दी गई है।




बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को निर्देशों का पालन कराने को कहा गया है। शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के साथ विभागीय योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों तक पहुंचाना प्राथमिकता है। कार्यों की नियमित समीक्षा भी की जाएगी।

शिक्षकों को 18 बिंदुओं पर कार्य पूरा करने के निर्देश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link