Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, November 25, 2026

69000 शिक्षक भर्ती में एक दिसंबर को होगी आरक्षण विसंगति की सुनवाई

69000 शिक्षक भर्ती में एक दिसंबर को होगी आरक्षण विसंगति की सुनवाई

प्रयागराज । 69000 भर्ती में आरक्षण विसंगति से जुड़े मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में रवि कुमार सक्सेना बनाम उत्तर प्रदेश राज्य मामले में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव का विषय भी अधिवक्ताओं की ओर से उठाया गया। सुनवाई आगे बढ़ती है तो यह विवाद विधानसभा चुनाव से पहले भी अंतिम निर्णय तक पहुंच सकता है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट में सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरक्षण विसंगति का समाधान निकलेगा और लंबे समय से नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों को न्याय मिल सकेगा।



69000 शिक्षक भर्ती में एक दिसंबर को होगी आरक्षण विसंगति की सुनवाई Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link