निपुण मूल्यांकन को आज से प्रशिक्षण
लखनऊ। परिषदीय प्राथमिक स्कूलों के छात्रों की गणित व भाषा की दक्षता को परखने के लिए अगले महीने से निपुण मूल्यांकन किया जाएगा। पहले चरण में निपुण मूल्यांकन 21 से 30 दिसंबर व दूसरे चरण में 20 से 30 जनवरी 2027 तक होगा। डीएलएड के प्रशिक्षुओं की मदद से स्कूलों में छात्रों का आंकलन किया जाएगा। जिसके लिए डीएलएड के प्रशिक्षुओं को बुधवार से प्रशिक्षण दिया जाएगा।

