वैज्ञानिक संस्थानों में शैक्षिक भ्रमण पर जाएंगे छात्र
लखनऊ। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के
तहत 1129 पीएम श्री स्कूलों के 1.29 लाख छात्रों को शैक्षिक भ्रमण कराया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने कहा है कि छमाही परीक्षाएं समाप्त होने के बाद 30 नवंबर तक 1129 पीएमश्री विद्यालय के कक्षा छह से आठ के बच्चों को शैक्षिक भ्रमण कराया जाएगा। इसमें जिले व पास के जिलों के स्टार्टअप केंद्र, उद्योग संस्थान, ओडीओपी उत्पाद स्थल, विज्ञान पार्क, वैज्ञानिक व औद्योगिक संस्थान, फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट का भ्रमण कराया जाएगा।

