UP में 10 साल बाद 60 हजार शिक्षकों को मिलेगी प्रोन्नति
लखनऊ,। यूपी के परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के करीब 60 हजार शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ मिलेगा। 10 वर्ष बाद परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की प्रोन्नति की जा रही है। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को 30 नवंबर तक प्रोन्नति प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। अभी सिर्फ श्रावस्ती में यह प्रक्रिया पूरी हुई है।
परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में अंतिम बार वर्ष 2016 में शिक्षकों की पदोन्नति की गई थी। शिक्षक को वरिष्ठता पूरी होने के बावजूद पद रिक्त न होने 10 साल में चयन वेतनमान और फिर 22 साल में प्रोन्नत वेतनमान का लाभ दिया जाता है। करीब 3.15 लाख शिक्षक कार्यरत हैं। ऐसे में करीब 60 हजार शिक्षकों को प्रोन्नति का लाभ मिलेगा। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि जल्द प्रोन्नति की प्रक्रिया पूरी की जाए।

