Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, November 25, 2026

बेसिक से पहले बोर्ड के बच्चों को मिलेंगी किताबें

बेसिक से पहले बोर्ड के बच्चों को मिलेंगी किताबें

प्रयागराज, यूपी बोर्ड के 29 हजार से अधिक स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा नौ से 12 तक के एक करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं को फरवरी अंत से एनसीईआरटी व अन्य किताबें मिलने लगेंगी।




कक्षा नौ से 12 तक की एनसीईआरटी की 36 विषयों की 70 पाठ्यपुस्तकों तथा बोर्ड की हिन्दी, संस्कृत तथा उर्दू विषय की 12 पाठ्यपुस्तकों के प्रकाशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नए सत्र के लिए पहली बार जिलों में डीलर तय किए जाएंगे ताकि प्रकाशन के बाद बाजार में किताबों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। इसके अलावा अधिकृत दुकानें जिलों में पुस्तक विक्रेताओं की सूची भी जारी करेंगे ताकि बच्चों को सस्ती और अधिकृत किताबें मिल सकें। स्कूलों में गैर अधिकृत किताबों से पढ़ाई होती मिली तो शिक्षकों के साथ ही प्रधानाचार्यों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। इसके उलट बेसिक शिक्षा विभाग के एक लाख से अधिक परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा एक से आठ तक के डेढ़ करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं को किताबों के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। किताबों को लेकर बैठकें तो हो रही है लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से पुस्तक प्रकाशन के लिए अब तक टेंडर जारी नहीं हो सका है

कक्षा नौ से 12 तक के बच्चों के लिए किताबों के प्रकाशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नया सत्र शुरू होने से एक महीने पहले बाजार में किताबें उपलब्ध होगी ताकि बच्चों को भटकना न पड़े।


डॉ. स्कंद शुक्ल, अपर सचिव पाठ्यपुस्तक यूपी बोर्ड

।


बेसिक से पहले बोर्ड के बच्चों को मिलेंगी किताबें Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link