दावा:एआई सीखने में युवा कर्मचारी हैं सबसे पीछे
पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों के मुताबिक, युवा कर्मचारियों को एआई इस्तेमाल करने पर अपने काम और काबिलियत को लेकर ज्यादा चिंता होती है। उनके पास अभी अपने काम का लंबा अनुभव और उपलब्धियों का रिकॉर्ड नहीं होता। ऐसे में उन्हें डर रहता है कि एआई की मदद लेने से लोग उनकी मेहनत और योग्यता पर सवाल उठा सकते हैं। सर्वे में जेन जी के 22 फीसदी कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें डर है कि एआई इस्तेमाल करने से दूसरे लोग उनकी स्किल पर शक कर सकते हैं। मिलेनियल और जेन एक्स में यह आंकड़ा 10 फीसदी और बेबी बूमर में सिर्फ 8 फीसदी था। वहीं, युवाओं के केवल 27 फीसदी कर्मचारी अपने काम में एआई इस्तेमाल करने की बात खुलकर स्वीकार करने में सहज महसूस करते हैं। दूसरी पीढ़ियों में यह आंकड़ा 47 से 53 फीसदी के बीच है।
36 फीसदी मिलेनियल एआई सीखने में रुचि रखते हैं, 46 फीसदी जेन एक्स कर्मचारी एआई स्किल बढ़ाना चाहते हैं
कैलिफोर्निया, एजेंसी। युवा कर्मचारी एआई सीखने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखा रहे। नए सर्वे के मुताबिक, जेन जी के सिर्फ 18 फीसदी कर्मचारी अपनी एआई स्किल बेहतर करना चाहते हैं।
