Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, November 25, 2026

अवमानना में फंसे तो सुप्रीम कोर्ट का रुख, 69000 सहायक अध्यापक भर्ती मामला

अवमानना में फंसे तो सुप्रीम कोर्ट का रुख, 69000 सहायक अध्यापक भर्ती मामला

परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 69000 सहायक अध्यापक भर्ती में एक नंबर से सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में अवमानना मामले में खुद को फंसता देख बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने सर्वोच्च न्यायालय का रुख किया है। इस मामले में परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने एक अंक के विवाद से प्रभावित 2249 अभ्यर्थियों की सूची दी थी लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग ने श्रावस्ती में केवल एक अभ्यर्थी की नियुक्ति कर दी थी।





अरुण प्रताप सिंह परमार की ओर से सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी व अन्य के खिलाफ दायर अवमानना याचिका पर पिछले दिनों सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सचिव को निर्देश दिया था कि अगली सुनवाई एक दिसंबर तक या तो कोई अनुकूल न्यायिक आदेश प्रस्तुत किया जाए, अन्यथा व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश हों ताकि उनके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई शुरू की जा सके। कार्रवाई से बचने के लिए सचिव की ओर से सर्वोच्च न्यायालय में प्रार्थना पत्र लगाया जा रहा है।

अवमानना में फंसे तो सुप्रीम कोर्ट का रुख, 69000 सहायक अध्यापक भर्ती मामला Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link