Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, December 15, 2021

97 हजार पदों की नई शिक्षक भर्ती के लिए डीएलएड प्रशिक्षितों ने घेरा विधानभवन

 

बेसिक शिक्षा में 97 हजार नए शिक्षकों की भर्ती की मांग को लेकर डीएलएड प्रशिक्षितों ने मंगलवार को विधानभवन का घेराव कर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों को काबू करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में पुलिस ने सभी को वाहन के जरिए ईको गार्डन भेज दिया।



काफी समय से भर्ती की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी दोपहर को अचानक बड़ी संख्या में विधानभवन के गेट नंबर दो के सामने एकत्र होकर नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों में शामिल भानु प्रताप शुक्ल ने बताया कि सरकार ने भर्ती का वादा किया था, लेकिन वो वादे से मुकर गई।


बेसिक शिक्षा में शिक्षक और छात्र के अनुपात के हिसाब से नए पद सृजित करने के लिए सरकार ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाई थी, लेकिन इसकी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि तीन साल से भर्ती की मांग की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। 

97 हजार पदों की नई शिक्षक भर्ती के लिए डीएलएड प्रशिक्षितों ने घेरा विधानभवन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link