Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, December 15, 2021

बड़ी कार्यवाही: हेडमास्टर समेत तीन शिक्षकों का वेतन रुका

 सोनभद्र। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा ने मंगलवार को करमा और घोरावल ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ही कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बिना किसी सूचना के अनुपस्थित प्रधानाध्यापिका सहित तीन शिक्षकों का वेतन रोकने के साथ प्रभारी  चिकित्साधीक्षक घोरावल से जवाब तलब किया है। वहीं करमा अस्पताल में साफ सफाई अच्छी मिलने पर संतोष जताया।



सीडीओ सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय करमा पहुंचे। यहां प्रधानाध्यापिका इंद्रावती देवी आकस्मिक अवकाश पर बताई गई लेकिन उनका कोई प्रमाणित | सूचना / अभिलेख उपलब्ध नहीं था। शिक्षक नारायण वर्मा भी अनुपस्थित मिले। इस पर उन्होंने बीएसए को निर्देश | दिया कि वे स्वयं जांच कर अपनी आख्या तीन दिन में उपलब्ध कराएं। विद्यार्थियों की कम उपस्थिति पर असंतोष जताया। सीडीओ ने | प्रधानाध्यापिका सहित तीन शिक्षकों का अंतिम आदेश तक वेतन रोकने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने सिरविट स्थित परिषदीय विद्यालय का निरीक्षण किया। विद्यालय परिसर का सुंदरीकरण कराने का निर्देश दिया। सीडीओ ने कस्तूरबा बालिका विद्यालय घोरावल का भी निरीक्षण किया।


स्वास्थ्य केंद्र करमा निरीक्षण के दौरान काफी साफ सुथरा पाया गया। वेलनेस सेंटर सिरविट का निरीक्षण किया निरीक्षण के समय उपस्थित डीपीएम को निर्देशित किया कि सेंटर के मरम्मत के संबंध में यथाशीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करें। पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान श्रमिक व मिस्त्री नहीं दिखे। लोगों ने बताया कि जनवरी से कार्य बंद है। इस पर डीपीआरओ को तीन दिन में आख्या प्रेषित करने का निर्देश दिया। पशु केंद्र सिरविट बंद मिला। सीवीओ ने बताया कि एक डॉक्टर तैनात है जो मुख्यालय पर आये हैं।

बड़ी कार्यवाही: हेडमास्टर समेत तीन शिक्षकों का वेतन रुका Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link