Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, December 15, 2021

प्रधानों के मानदेय में हो सकती है बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री आज उत्कर्ष समारोह में देंगे पंचायत प्रतिनिधियों को सौगात

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को यहां आयोजित होने वाले उ.प्र.ग्राम उत्कर्ष समारोह में पंचायत प्रतिनिधियों के हितों में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकते हैं। इसके तहत प्रधानों के मानदेय की राशि 3500 से बढ़ाकर 5000 रुपये तक हो सकती है।


राजधानी के वृदांवन योजना स्थित डिफेंस एक्सपो मैदान आयोजित होने वाले इस समारोह में करीब सवा लाख पंचायत प्रतिनिधि व नव नियुक्त पंचायत सहायक जुटेंगे। इस समारोह में पंचायतीराज मंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह, पंचायतीराज राज्य मंत्री उपेन्द्र तिवारी भी मौजूद रहेंगे।


ग्राम प्रधानों के वित्तीय अधिकार दो के बजाए पांच लाख रुपये तक किये जाने,दो ग्राम प्रधानों को जिला योजना में सदस्य बनाए जाने, मननरेगा में भुगतान का अधिकार ग्राम प्रधानों को दिये जाने, पंचायत प्रतिनिधि कल्याण कोष गठित किये जाने की घोषणा हो सकती है। इसके अलावा ब्लाक प्रमुखों को भी कुछ सौगातें मिल सकती हैं। इनमें मनरेगा में ब्लाक प्रमुखों को वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार दिए जाने, इस योजना में भुगतान की प्रक्रिया में बीडीओ के साथ ब्लाक प्रमुख को भी शामिल किये जाने के बारे में भी मुख्यमंत्री घोषणा कर सकते हैं। राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधि ललित शर्मा, डा.अखिलेश सिंह आदि मुख्यमंत्री से मिले थे और उनके समक्ष अपनी मांगे रखीं थीं।


बसों की व्यवस्था: प्रधानों और पंचायत सहायकों को कार्यक्रम स्थल तक लाने के लिए बसों का इंतजाम किया गया है। ब्लाक से बसें सुबह 10 से 11 के बीच डिफेंस एक्सपो मैदान के लिए रवाना होंगी।


प्रधानों के मानदेय में हो सकती है बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री आज उत्कर्ष समारोह में देंगे पंचायत प्रतिनिधियों को सौगात Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link