Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, December 15, 2021

Primary ka master: परिषदीय स्कूलों को खरीदना होगा खेलकूद का सामान, आदेश जारी

 आजमगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग एक ओर जहां परिषदीय विद्यालयों में पठन-पाठन की गुणवत्ता को लेकर गंभीर है। बच्चों को रोचक तरीके से पढ़ाने का निर्देश दिया है। वहीं बच्चों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर भी विभाग की नजर है। शासन ने परिषदीय स्कूलों में खेल सामग्री की खरीद के लिए धनराशि जारी कर दी है। प्राथमिक विद्यालयों को पांच हजार जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालयों को दस हजार रुपये प्रति विद्यालय के हिसाब से बजट जारी किया गया है। इससे बच्चे पढ़ने के साथ खेल-कूद में भी पारंगत होंगे।



जिले में 2702 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें प्राथमिक 1737, कंपोजिट 481 व उच्च प्राथमिक 484 विद्यालय हैं। उक्त विद्यालयों को खेल-कूद की सामग्री की खरीद के लिए शासन से 184.40000 लाख रुपये जारी किए गए हैं। प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय के लिए पांच हजार और प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालय के लिए दस हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। खेल सामग्री का चयन एवं क्रय स्कूल स्तर पर किया जाएगा। इसके लिए प्रधानाध्यापक की अध्यक्षता में खेल सामग्री के चयन और क्रय के लिए समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें प्रधानाध्यापक अध्यक्ष, विद्यालय प्रबंध समिति का अध्यक्ष, दो जागरूक अभिभावक, खेलकूद प्रभारी शिक्षक को सदस्य के रूप में शामिल किया जाएगा। खेल सामग्री में क्रिकेट बैट वूडेन-प्लास्टिक, स्टंप सेट, साफ्ट बाल, टेनिस बाल, प्लास्टिक बाल, हैंडबाल, बास्केटबाल आदि शामिल हैं। यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वर्ष 2028-2019-20 में खरीदी गई खेल सामग्री की उपयोगिता को देखते हुए खेल सामग्री खरीदी जाए। खेल सामग्री को स्टाक रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। ब्रांडेड खेल सामग्री ही खरीदी जाए। बीएसए अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सभी बीईओ को निर्देशित कर दिया गया है। इस संबंध में पत्र जारी कर दिया गया है।

Primary ka master: परिषदीय स्कूलों को खरीदना होगा खेलकूद का सामान, आदेश जारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link