Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, December 15, 2021

UPTET: इस बार UPTET में बढ़ गई आवेदकों की संख्या, जानिए पिछले परीक्षा में कितने अभ्यर्थी हुए थे सफल इस बार सफल होने के लिए लाने होगे इतने नंबर

 इस बार UPTET में बढ़ गई आवेदकों की संख्या, जानिए पिछले परीक्षा में कितने अभ्यर्थी हुए थे सफल इस बार सफल होने के लिए लाने होगे इतने नंबर 

उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) द्वारा 28 नवंबर को आयोजित की जाने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) यूपी टीईटी के रद्द होने से अभ्यर्थी काफी निराश हैं और वे जल्द से जल्द इसके पुनः आयोजन की मांग कर रहे हैं।गौरतलब है कि 28 नवंबर को होने वाला UPTET यूपी टीईटी पेपर लीक होने की वजह से रद्द कर दिया गया था। UPBEB ने इस परीक्षा को फिर से एक महीने के भीतर आयोजित करने की बात कही है लेकिन इसके लिए अभी तक अधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं हुआ है। UPTET 2021 के लिए अभ्यर्थियों से सात अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच आवेदन मांगे गए थे। 



UPTET 2021 यूपी टीईटी में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या पिछले UPTET की तुलना में काफी बढ़ गई है। दरअसल इस बार UPTET में शामिल होने के लिए तकरीबन 21.62 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है जिसमें प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 13.52 लाख और उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 8.93 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। कई अभ्यर्थियों ने दोनों परीक्षाओं में शामिल होने के लिए भी रजिस्ट्रेशन कराया है।



पिछली परीक्षाओं में कितने अभ्यर्थी हुए थे सफल :


UPTET यूपी टीईटी का आयोजन इससे पहले 2019 में किया गया था और उस समय इस परीक्षा में तकरीबन 16 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। UPTET 2019 में 16 लाख अभ्यर्थियों में 3.54 लाख अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की थी। जबकि 2018 में आयोजित की गई UPTET में 11 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था और इसमें से 3.86 लाख अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की थी।


इस बार कितना स्कोर करके हो सकेंगे सफल 


UPTET यूपी टीईटी के दोनों पेपर्स में सफल होने के लिए जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को कटऑफ स्कोर के रूप में 60 प्रतिशत यानी 90 अंक लाने होंगे। इसके अलावा OBC तथा अन्य आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को यह परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत यानी 82.5 अंक प्राप्त करने होंगे।

UPTET: इस बार UPTET में बढ़ गई आवेदकों की संख्या, जानिए पिछले परीक्षा में कितने अभ्यर्थी हुए थे सफल इस बार सफल होने के लिए लाने होगे इतने नंबर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link