Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, December 15, 2021

आठ साल से रुकी प्रधानाचार्य भर्ती के जल्द शुरू होंगे साक्षात्कार

 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की आठ साल से रुकी प्रधानाचार्य भर्ती- 2013 के अब पूरे होने के आसार नजर आ रहे हैं। उम्मीद है कि इस महीने के अंत तक साक्षात्कार की तिथि घोषित कर दी जाएगी। नए साल के दूसरे सप्ताह से इंटरव्यू शुरू हो जाएगा, जो 31 जनवरी तक साक्षात्कार पूरा हो जाएगा। इसके बाद 2011 के कानपुर मंडल का साक्षात्कार होगा।



उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से 2013 में सभी मंडलों में प्रधानाचार्य के 599 पदों के लिए आवेदन लिया गया था। लेकिन इसके बाद की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई। इन आठ सालों में तमाम अभ्यर्थी अब तक सेवानिवृत्त हो चुके हैं। लेकिन भर्ती पूरी नहीं हो पाई। अब जबकि चयन बोर्ड रुकी हुई भर्तियों को तेजी से निस्तारण में लगा है, बोर्ड के उपसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक नवल किशोर ने बताया कि साक्षात्कार की प्रक्रिया 31 जनवरी के पहले पूरी करनी है। जनवरी के दूसरे सप्ताह से साक्षात्कार शुरू हो सकते हैं। महीने के अंतिम तक साक्षात्कार तिथि घोषित की जा सकती है।


आठ साल से रुकी प्रधानाचार्य भर्ती के जल्द शुरू होंगे साक्षात्कार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link