Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, December 15, 2021

हवालात पहुंचा छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजने वाला शिक्षक

बिजनौर में वीरा इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा को विल यू मैरी मी कहने वाला शिक्षक हवालात पहुंच गया है। मंगलवार की शाम को पुलिस ने आरोपी शिक्षक के ख़िलाफ़ केस दर्ज किया था, जिसे रात में गिरफ्तार कर लिया गया है।शहर कोतवाली पुलिस ने वीरा इंजीनियरिंग कॉलेज में शिक्षक रहे अरशद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिक्षक ने कॉलेज की छात्राओं को व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेजेस भेजे थे। आरोपी शिक्षक कॉलेज में छात्राओं को अश्लील इशारे भी करता था। कई छात्राएं शिक्षक की हरकत से परेशान हुई तो उन्होंने अपने परिजनों से शिकायत की थी।



इसके बाद इस मामले में छात्र संघ के पदाधिकारियों ने कॉलेज पहुंचकर हंगामा भी किया। यह पूरा प्रकरण सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ खुद ही केस दर्ज किया और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, छात्राओं के परिजनों ने इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी थी

हवालात पहुंचा छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजने वाला शिक्षक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link