Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, April 20, 2024

शिक्षक के पीछे भागे बंदर, गिरकर हुए घायल

 शिक्षक के पीछे बंदर पड़ गए। बंदरों से बचकर भागते समय नीचे गिर पड़े। इससे उनके काफी चोट आई है। घायल शिक्षक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।



नगरिया के पास पॉलिटेक्निक कॉलेज है, जिसमें विजय कुमार शिक्षक हैं। सोमवार सुबह कॉलेज के बाहर खड़े हुए थे। इतने में कुछ बंदर आए और उनके पीछे पड़ गए। बंदरों से बचने के लिए भागे। भागते समय नीचे गिर गए। जिससे वह घायल हो गए। चीख की आवाज सुनकर साथी शिक्षक, अन्य लोग पहुंचे और बंदरों को भगाया। घायल शिक्षक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिलते ही अन्य शिक्षक भी पहुंच गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि बंदरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन छपट्टा मारकर लोगों को घायल कर रहे है। बंदर लोगों से हाथ से सामान छीन ले जाते है।

शिक्षक के पीछे भागे बंदर, गिरकर हुए घायल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link