Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, April 20, 2024

प्रधानाध्यापक का तुगलकी फरमान स्कूल में मीडियाकर्मियों का प्रवेश किया वर्जित

 वहराइच लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के लिए प्रधानाचार्य का तुगलगी फरमान अब चर्चा का विषय बन गया है। अपनी कारगुजारियों को छिपाने के लिए विद्यालय की दीवार पर तुगलकी फरमान जारी कर विद्यालय में मीडियाकर्मियों का प्रवेश प्रतिबंधित संबंधी स्लोगन विद्यालय की दीवार पर लिखाया है।




शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया पर भी प्रधानाध्यापक की कारस्तानी तेजी से प्रसारित होने लगी। इसके बाद विभागीय अधिकारी भी गंभीर हुए। सुप्रीम कोर्ट ने मीडिया की स्वायत्तता को बनाए रखने के लिए सरकारों को निर्देशित किया है, लेकिन सरकारी कर्मचारी स्वयं को न्यायालय और सरकार से बड़ा समझने लगे हैं।

इसका उदाहरण संविलियन विद्यालय हुजूरपुर में देखने को मिला। प्रधानाचार्य ने विद्यालय के दीवार पर मीडिया का प्रवेश पूरी तरह वर्जित बताते हुए स्लोगन लिखाया। दीवार पर लिखे स्लोगन की फोटो और वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।



वीएसए बोले, ऐसा शासनादेश नहीं

6 विद्यालय में मीडियाकर्मियों के प्रवेश पर कोई प्रतिबंध नहीं है। न ही शासन की तरफ से ऐसा कोई आदेश दिया गया है। किसी शरारती तत्व के दीवार पर स्लोगन लिखने की जानकारी मिली थी। दीवार पर लिखे स्लोगन को मिटवाने का आदेश दिया गया है। अव्यक्तराम तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी



प्रधानाध्यापक का तुगलकी फरमान स्कूल में मीडियाकर्मियों का प्रवेश किया वर्जित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link