Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, April 20, 2024

हाईस्कूल,इंटर का रिजल्ट आज दो बजे घोषित होगा

 यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम शनिवार दोपहर दो बजे घोषित होगा। इसी के साथ बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत 55 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेन्द्र देव और सचिव दिब्यकांत शुक्ल बोर्ड मुख्यालय से दोपहर दो बजे परिणाम जारी करेंगे। परिणाम बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in और एनआईसी की वेबसाइट upresults.nic.in पर देखा जा सकता है। 22 फरवरी से नौ मार्च तक आयोजित बोर्ड परीक्षा में 3,24,008 परीक्षार्थी (हाईस्कूल 1,84,986 व इंटर 1,39,022) गैरहाजिर थे। हाईस्कूल में 29,47,311 और इंटरमीडिएट में 25,77,997 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।



संस्कृत शिक्षा बोर्ड के भी नतीजे आज आएंगे


यूपी बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं के साथ ही संस्कृत शिक्षा बोर्ड का रिजल्ट भी शनिवार को घोषित किया जाएगा। बोर्ड के सचिव शिव लाल ने बताया कि रिजल्ट शनिवार शाम चार बजे जारी किया जाएगा। इस साल नौवीं की बोर्ड परीक्षा नहीं हुई थी।

हाईस्कूल,इंटर का रिजल्ट आज दो बजे घोषित होगा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link