Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, July 23, 2024

सातवें वेतन आयोग की विसंगतियां दूर करने की कर्मचारियों ने की मांग

 लखनऊ। कर्मचारी, शिक्षक संयुक्त मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से मिला। इसमें मोर्चा ने कर्मचारियों की लंबित मांगों के निस्तारण और 7वें वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर कराए जाने की मांग की है। मोर्चा के अध्यक्ष वीपी मिश्र ने बताया कि मुख्य सचिव ने जल्द ही वार्ता कर समस्याओं पर सार्थक निर्णय लेने का आश्वासन दिया है। मुख्य सचिव से मिलने वाले में मोर्चा के महासचिव शशि कुमार मिश्रा, संयोजक सतीश कुमार पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश मिश्रा, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष सुरेश कुमार रावत, महामंत्री अतुल मिश्रा, उमेश मिश्रा, राम मनोहर कुशवाहा, राजेश चौधरी, राम कुमार धानुक आदि शामिल थे।



सातवें वेतन आयोग की विसंगतियां दूर करने की कर्मचारियों ने की मांग Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link