एक ही विद्यालय में वर्षों से जमे हैं शिक्षक
प्रखंड के कई विद्यालयों में शिक्षक 20 वर्षों से जमे हुए हैं, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कई शिक्षक केवल उपस्थिति दर्ज कर निजी कार्यों में चले जाते हैं। स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष व पंसस खालिद नदीम खान ने बताया कि इस मुद्दे को बैठक में उठाया गया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। स्थायी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के अभाव में जांच भी औपचारिक है। डीएम से कार्रवाई की मांग की गई

