Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, April 16, 2026

CBSE 10th Result: सीबीएसई 10वीं में अयोध्या की टॉपर की मार्कशीट और नंबर देख चौंक जाएंगे

 CBSE 10th Result: सीबीएसई 10वीं में अयोध्या की टॉपर की मार्कशीट और नंबर देख चौंक जाएंगे

CBSE बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. 10वीं की बोर्ड परीक्षा में अयोध्या के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया है. वहीं उदय पब्लिक स्कूल की स्टूडेंट सौम्या गुप्ता ने 98.6% अंक प्राप्त करके जिले में टॉप किया है. सौम्या की इस सफलता से उनके परिवार में जश्न का माहौल है. इस साल जिले के करीब 60 स्कूलों के लगभग 4600 विद्यार्थियों ने इस 10वीं की परीक्षा दी थी.



अपनी सफलता पर सौम्या ने क्या बताया


उदय पब्लिक स्कूल की छात्रा सौम्या गुप्ता ने अपनी सफलता को लेकर कहा कि रेगुलर पढ़ाई और टीचर्स की गाइडेंस ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है. सौम्या के पिता एक बड़े बिजनेसमैन हैं. सौम्या की मां शिक्षिका हैं. उन्होंने बचपन से ही सौम्या को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया. सौम्या ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता के त्याग और स्कूल के शिक्षकों के निरंतर सहयोग को दिया है. भविष्य की योजनाओं पर बात करते हुए सौम्या ने बताया कि वह विज्ञान संकाय से आगे की पढ़ाई कर डॉक्टर बनना चाहती हैं.


CBSE ने इस साल भी रिजल्ट को लेकर उच्च स्तर की पारदर्शिता और तेजी दिखाई है. 17 फरवरी से 12 मार्च तक चली परीक्षाओं के नतीजे बोर्ड ने सीधे विद्यालयों को ईमेल के माध्यम से उपलब्ध कराए हैं. खास बात यह रही कि बोर्ड ने इस बार भी कोई आधिकारिक मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है. ऐस इसलिए क्योंकि छात्रों के बीच अनावश्यक मानसिक दबाव और प्रतिस्पर्धा को कम किया जा सके और उनके समग्र विकास पर जोर दिया जा सके.


स्कूल और जिले में जश्न का माहौल


सौम्या की शानदार सफलता की खबर मिलते ही उदय पब्लिक स्कूल में उल्लास का माहौल बन गया. विद्यालय प्रशासन ने इसे संस्थान के लिए गौरव का क्षण बताते हुए सौम्या को सम्मानित किया. शिक्षकों का कहना है कि सौम्या शुरू से ही एक अनुशासित और होनहार छात्रा रही हैं.परिणाम घोषित होने के बाद से ही सौम्या के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. अयोध्या जिले के अन्य विद्यालयों में भी सफल छात्र-छात्राएं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी शेयर कर रहे हैं. 


CBSE 10th Result: सीबीएसई 10वीं में अयोध्या की टॉपर की मार्कशीट और नंबर देख चौंक जाएंगे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link