Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, April 16, 2026

CBSE 10th Result 2026: 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 95 फीसदी अंक पाने वाले विद्यार्थी बढ़े, देखें रिजल्ट लिंक

 CBSE 10th Result 2026: 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 95 फीसदी अंक पाने वाले विद्यार्थी बढ़े, देखें रिजल्ट लिंक



नई दिल्ली, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को 10वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। इस बार 94.99 फीसदी छात्राएं और 92.69 फीसदी छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। 95 फीसदी अंक पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या में करीब 20 फीसदी की वृद्धि हुई, 55 हजार से अधिक छात्रों के 95 फीसदी अंक आए।


सीबीएसई ने इस वर्ष से कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा दो चरणों में आयोजित करना शुरू किया है। पहले चरण की परीक्षा फरवरी-मार्च में हुई, जिसका परिणाम आया है। दूसरी परीक्षा मई में प्रस्तावित है। पहली परीक्षा को मुख्य परीक्षा माना गया है, जिसमें तीन विषयों में शामिल होना अनिवार्य था।


55,368 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। वर्ष 2025 के मुकाबले यह आंकड़ा करीब 20 प्रतिशत अधिक है। दूसरी ओर 2,21,574 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। पास फीसदी 93.70 रहा, पिछले वर्ष यह आंकड़ा 93.66% था।वहीं, 1.47 लाख छात्रों से अधिक को कम्पार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है।


अंकों के सत्यापन के लिए ऑनलाइन आवेदन

जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी, अंकों का सत्यापन या पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यह सुविधा दूसरी बोर्ड परीक्षा के बाद उपलब्ध होगी। प्रदर्शन सुधार के लिए दूसरी परीक्षा का अवसर भी दिया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों की सूची जमा करने की प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू होकर पांच दिन तक चलेगी।

• Secondary School Examination (Class X) Results 2026 (Link 3) 

• Secondary School Examination (Class X) Results 2026 (Link 2) goog_260413053

• Secondary School Examination (Class X) Results 2026 (Link 1) 

CBSE 10th Result 2026: 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 95 फीसदी अंक पाने वाले विद्यार्थी बढ़े, देखें रिजल्ट लिंक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link