Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, April 16, 2026

कार के धक्के से दो शिक्षकों की मौत

 कामडारा-बेड़ो पथ पर कामडारा के कोटबो मोड़ के पास बुधवार को दोपहर दो बजे सड़क हादसे में दो शिक्षकों की मौत हो गई। मृतकों में कामडारा के केनालोया निवासी धनेश्वर गोप और सेमरटोली के कोंसा निवासी बहुरन सिंह शामिल हैं। दोनों राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सेमरटोली में शिक्षक थे।


शिक्षक धनेश्वर गोप व बहुरन सिंह जनगणना कार्य से एक ही बाइक पर बैठकर कामडारा प्रखंड मुख्यालय जा रहे थे। कोटबो मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही कार ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में दोनों शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक लतरा-कोंसा की ओर भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद धनेश्वर गोप को रांची रेफर कर दिया, लेकिन रिम्स ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई।

कार के धक्के से दो शिक्षकों की मौत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link