Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, May 23, 2026

व्यावसायिक शिक्षा 1701 माध्यमिक स्कूलों में पढ़ाएंगे

 व्यावसायिक शिक्षा 1701 माध्यमिक स्कूलों में पढ़ाएंगे

लखनऊ, । यूपी के 1701 माध्यमिक स्कूलों में दूसरे चरण में व्यावसायिक शिक्षा की पढ़ाई शुरू की जाएगी। इसमें 971 एडेड माध्यमिक और बाकी राजकीय माध्यमिक स्कूल होंगे। यहां कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों को पढ़ाई कराई जाएगी। 17 विभिन्न ट्रेड में व्यावसायिक शिक्षा दी जाएगी। विद्यार्थी इन 17 विभिन्न ट्रेड में से कोई भी मनपसंद ट्रेड वैकल्पिक विषय के रूप में चुनेंगे।



ये ट्रेड पढ़ाए जाएंगे


विद्यार्थियों को माइक्रोफाइनेंस एग्जीक्यूटिव, असिस्टेंट ब्यूटी वेलनेस कंसल्टेंट,ब्यूटी थेरेपिस्ट, कंज्यूमर एनर्जी मीटर टेक्नीशियन टेक्नीशियन, जैम, जैली व केचअप प्रोसेसिंग टेक्नीशियन, फोर व्हीलर सर्विस, सिलाई मशीन ऑपरेटर, डेयरी वर्कर, सोलैनेसी क्रॉप कल्टीवेटर, डोमेस्टिक डाटा इंट्री ऑपरेटर, फिजिकल एजुकेशन असिस्टेंट।

व्यावसायिक शिक्षा 1701 माध्यमिक स्कूलों में पढ़ाएंगे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link