Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, May 23, 2026

प्रगणक सावधान! : Delete नहीं, Edit करें! जनगणना एंट्री के महत्वपूर्ण नियम जो हर प्रगणक को जानने चाहिए

 प्रगणक सावधान! : Delete नहीं, Edit करें! जनगणना एंट्री के महत्वपूर्ण नियम जो हर प्रगणक को जानने चाहिए



मुख्य निर्देश:


* प्रगणक के द्वारा यदि कोई एंट्री गलत के दी गई है तो उस एंट्री को डिलीट ना करें, edit करें।


* Delete की गई एंट्री का line number और census house number किसी और मकान को नहीं दिया जा सकता। वो skip हो जाएगा।


* Line number, building number, Census house number किसी भी स्थिति में बदला नहीं जा सकता तो कृपया ध्यान से एंट्री करें।


* Line number ऐप पर series में auto generate होता है, भवन संख्या मैनुअली भरा जाता है, census house number series में auto generate होता है।


* एंट्री करते वक्त यदि किसी वजह से back हो जरा है तो वो एंट्री automatically data updation में पहुंच ‘ जाती है, वहां उसे अपूर्ण दिखाया जाएगा। इसके लिए नई एंट्री शुरू करने से पहले data updation में जाकर पहली वाली अपूर्ण एंट्री को एडिट कर पूर्ण करें। फिर अगली एंट्री करें।


* नजरी नक्शा, ऐप तथा मकान पर भवन संख्या same होनी चाहिए। तथा ऐप पर डाली गई भवन संख्या एवं ऐप द्वारा generate जनगणना मकान संख्या ही मकान पर लिखनी है।


* Data sync होने के बाद delete नहीं किया जा सकता।


* यदि डाटा सिंक हो गया है , और प्रगणक कुछ बदलाव नहीं कर पा रहे है तो सुपरवाइजर उस एंट्री पर रिमार्क कर के प्रगणक को वापस भेज सकते है फिर प्रगणक एंट्री में सुधार कर सकते है।


* सुपरवाइजर को प्रगणक द्वारा सिंक किए डाटा की प्रत्येक एंट्री को ok या remark करना है। फिर सिंक करना है।

प्रगणक सावधान! : Delete नहीं, Edit करें! जनगणना एंट्री के महत्वपूर्ण नियम जो हर प्रगणक को जानने चाहिए Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link