यूपी में प्रशासनिक फेरबदल, एक आईएएस,19 पीसीएस के तबादले
योगी सरकार ने शुक्रवार की देर शाम को प्रशासनिक फेरबदल किया है। शासन ने नौ पीसीएस अफसरों का तबादला किया है। इनमें सात एडीएम, एक कुल सचिव, तीन मुख्य राजस्व अधिकारी, दो अपर नगर आयुक्त, दो सिटी मजिस्ट्रेट, तीन एसडीएम और लोकससेवा आयोग के उपसिचव को बदल दिया है।
एक आईएएस,19 पीसीएस के तबादले
लखनऊ राज्य सरकार ने शुक्रवार को एक आईएएस और 19 पीसीएस अफसरों के तबादले किए हैं । आईएएस राम मोहन मीणा को संयुक्त मजिस्ट्रेट मुरादाबाद से सीडीओ प्रतापगढ़ के पद पर तैनाती दी गई है।
पीसीएस अधिकारी आलोक कुमार वर्मा अपर आयुक्त वाराणसी, सृष्टि धवन को मुख्य राजस्व अधिकारी सुल्तानपुर के पद पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुशील प्रताप सिंह कुलसचिव भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, अपर निदेशक सस्कृति निदेशालय, संयक्त सचिव एलडीए, दुर्गेश मिश्रा को अपर नगर आयुक्त गोरखपुर नगर निगम, ब्रजेश कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी(नगर) मेरठ, अनिरूद्ध प्रताप सिंह को एडीएम एफआर मुजफ्फरनगर बनाया गया है ।
राजीव राज को एडीएम एफआर जालौन, मनोज कुमार सिंह को नगर मजिस्ट्रेट उन्नाव, गौरव रंजन श्रीवास्तव को अपर नगर आयुक्त गोरखपुर नगर निगम, अनुपम मिश्रा को उपसचिव उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, सीमा पांडे को अपर नगर आयुक्त, वाराणसी नगर निगम, नितीश कुमार सिंह को एडीएम प्रशासन बुलंदशहर बनाये गए हैं।
प्रमोद कुमार पांडे को अपर आयुक्त आजमगढ़ मंडल, आयुष चौधरी को एडीएम एफआर सीतापुर, सुनील कुमार त्रिवेदी को मुख्य राजस्व अधिकारी गाजीपुर, संजय कुमार को नगर मजिस्ट्रेट हरदोई, अजीत कुमार सिंह को एडीएम एफआर गौतमबुद्धनगर, त्रिभुवन को एडीएम एफआर बदायूं और सुरेश कुमार पाल को मुख्य राजस्व अधिकारी बलिया के पद पर तैनाती दी गई है।
तीन एसडीएम को भी तबादला
मेरठ स्थानांतरण हुए एडीएम अनिरुद्ध प्रताप सिंह को एडीएम मुजफ्फरनगर, उन्नाव सिटी मजिस्ट्रेट रहे राजीव राज को एडीएम जालौन, वाराणसी नगर निगम में अपर आयुक्त रहे दुर्गेश मिश्रा को गोरखपुर नगर निगम का अपर नगर आयुक्त, जालौन एसडीएम रहे मनोज कुमार सिंह को उन्नाव में सिटी मजिस्ट्रेट, उप सचिव लोक सेवा आयोग रहे गौरव रंजन श्रीवास्तव को अपर नगर आयुक्त नगर निगम गोरखपुर, चंदौली एसडीएम रहे अनुपम मिश्रा को उप सचिव लोक सेवा आयोग प्रयागराज, नगर निगम गोरखपुर स्थानांतरित श्रीमती सीमा पांडेय को वाराणसी नगर निगम में अपर नगर आयुक्त, जालौन स्थानांरित हुए एडीएम नितीश कुमार सिंह को बुलंदशहर एडीएम (प्रशासन), एडीएम (प्रशासन) बुलंदशहर रहे प्रमोद कुमार पांडेय को आजमगढ़ मंडल का अपर आयुक्त, हरदोई सिटी मजिस्ट्रेट रहे सुनील कुमार त्रिवेदी को मुख्य राजस्व अधिकारी गाजीपुर, हाथरस एसडीएम रहे संजय कुमार को सिटी मजिस्ट्रेट हरदोई, मुजफ्फरनगर एडीएम रहे अजीत कुमार सिंह को एडीएम नोएडा, बलिया मुख्य राजस्व अधिकारी रहे त्रिभुवन को बदायूं अपर जिलाधिकारी, बदायूं एडीएम रहे सुरेश पाल को बलिया का मुख्य राजस्व अधिकारी बनाया है।
दो उप निबंधकों का तबादला, चार प्रशिक्षु आए
प्रयागराज जिले के दो उप निबंधकों का तबादला प्रयागराज से हो गया है। सोरांव तहसील में तैनात उप निबंधक विभा द्विवेदी तिवारी का ट्रांसफर मोहनलालगंज लखनऊ हो गया है। उनकी जगह पर बहेड़ी बरेली से अनामिका सिंह को सोरांव तहसील में उप निबंधक बनाया गया है। वहीं फूलपुर में तैनात डॉ. प्रभा मिश्रा को प्रयागपुर बहराइच भेजा गया है। उनकी जगह बख्शी का तालाब लखनऊ से संतोष कुमार यादव को भेजा गया है। एआईजी स्टांप राकेश चंद्रा ने बताया कि इसके अलावा चार प्रशिक्षु उप निबंधक प्रयागराज भेजे गए हैं। इसमें दीक्षा गौतम, नीरज कुमार सरोज, विवेक गुप्ता और श्रीकांत यादव शामिल हैं। चारों को डेढ़ महीने प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें 30 दिन प्रयागराज की अलग-अलग तहसीलों में स्थित उप निबंधक कार्यालयों से संबद्ध रहेंगे, जबकि 15 दिन का प्रशिक्षण मुख्यालय में होगा।

