Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, May 23, 2026

शिक्षकों ने मांगी स्थानांतरण प्रक्रिया

 शिक्षकों ने मांगी स्थानांतरण प्रक्रिया

प्रयागराज:


अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं अध्यापकों के सत्र 2026-27 के लिए स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू कर पारदर्शी ढंग से पूर्ण कराने की मांग की गई है। अभी तक स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने का आदेश नहीं जारी किए जाने से शिक्षकों में निराशा और असंतोष है। इसके लिए शुक्रवार को शिक्षा निदेशालय में अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) मनोज कुमार द्विवेदी को माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) द्वारा माध्यमिक शिक्षा निदेशक को संबोधित मांगपत्र दिया गया।



संघ के प्रदेश संरक्षक डॉ. हरि प्रकाश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सभी विभागों में 31 मई 2026 तक वार्षिक स्थानांतरण प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश जारी किए गए हैं, लेकिन एडेड माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत हजारों शिक्षक अभी भी स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।


इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र वर्मा, प्रदेश आय-व्यय निरीक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह, मंडलीय मंत्री लक्ष्मी नारायण सिंह, लालमणि यादव, विजय प्रकाश विरोधी, वीरेन्द्र कुमार कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।



शिक्षकों ने मांगी स्थानांतरण प्रक्रिया Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link