Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, May 23, 2026

पांचवें-छठे वेतनमान वाले कर्मचारियों का भी डीए बढ़ा

 पांचवें-छठे वेतनमान वाले कर्मचारियों का भी डीए बढ़ा

लखनऊ, । सरकार ने पांचवें और छठवें वेतनमान पर काम कर रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफे के आदेश जारी कर दिए हैं। पांचवें वेतमान में कार्यरत कार्मिकों का डीए नौ और छठवें वेतनमान में कार्यरत कार्मिकों का डीए पांच प्रतिशत बढ़ाया गया है।



वित्त विभाग के मुताबिक इन सभी कर्मचारियों को मई के वेतन में बढ़े डीए का लाभ मिलेगा। आदेश के मुताबिक छठे केंद्रीय वेतन आयोग द्वारा संस्तुत और राज्य सरकार द्वारा लागू की गई वेतन संरचना में कार्यरत कर्मचारियों का डीए पांच प्रतिशत वृद्धि के साथ 257 से बढ़कर 262 प्रतिशत और पांचवें केंद्रीय वेतन आयोग द्वारा संस्तुत वेतन संरचना में काम कर रहे कार्मिकों का डीए नौ प्रतिशत वृद्धि के साथ 474 से बढ़कर 483 प्रतिशत हो गया है। डीए का लाभ एक जनवरी से दिया जाएगा। एक जनवरी से 30 अप्रैल तक की देय अवशेष राशि (एरियर) अधिकारियों व कर्मचारियों के भविष्य निधि खाते में जमा की जाएगी। जो कर्मचारी भविष्य निधि खाते के सदस्य नहीं हैं, उनकी अवशेष धनराशि उनके पीपीएफ में जमा कराई जाएगी या एनएससी के रूप में दी जाएगी। राष्ट्रीय पेंशन योजना वाले अफसर-कर्मचारियों को देय अवशेष राशि में से 10 प्रतिशत के बराबर धनराशि टियर-एक पेंशन खाते में जमा कराई जाएगी।




राज्य सरकार भी पेंशन में देगी 14 फीसदी धनराशि


राज्य सरकार की तरफ से भी पेंशन खाते में अवशेष धनराशि की 14 प्रतिशत के बराबर धनराशि जमा की जाएगी। बची 90 प्रतिशत राशि कार्मिकों के पीपीएफ में जमा कराई जाएगी अथवा एनएससी से दी जाएगी।

पांचवें-छठे वेतनमान वाले कर्मचारियों का भी डीए बढ़ा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link