पहले ही दिन पूरा किया 100% जनगणना कार्य, बरेली के जनगणनाकर्ता को मिला विशेष सम्मान
श्री आनंद कुमार जायसवाल, बरेली जिले के पहले जनगणनाकर्ता हैं जिन्होंने जनगणना कार्य शुरू होने के पहले ही दिन 100% कार्य पूरा किया। उन्हें बरेली के डीएम द्वारा सम्मानित किया गया और आगे मुख्यमंत्री पुरस्कार के लिए उनका नाम भेजा गया है।

