Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, May 27, 2026

एक जून को सीएम लोकभवन में करेंगे 223 बोर्ड मेधावियों का सम्मान

 एक जून को सीएम लोकभवन में करेंगे 223 बोर्ड मेधावियों का सम्मान

लखनऊ। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath एक जून को लोकभवन में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विभिन्न बोर्डों के राज्य स्तरीय मेधावियों को सम्मानित करेंगे। राज्य स्तर पर प्रथम 10 मेधावियों को एक-एक लाख रुपये का चेक, टैबलेट, प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किया जाएगा। वहीं जिला स्तर पर आयोजित समारोहों में प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को 21-21 हजार रुपये का चेक, प्रशस्ति पत्र और मेडल दिए जाएंगे।



माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, राज्य स्तर पर यूपी बोर्ड, संस्कृत शिक्षा परिषद, सीबीएसई और सीआईएससीई बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के कुल 223 मेधावियों को मुख्यमंत्री लोकभवन में सम्मानित करेंगे। जिला स्तर पर कुल 1459 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।


राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मेधावियों के साथ उनके एक-एक अभिभावक को भी शामिल होने की अनुमति दी गई है। सभी डीआईओएस को निर्देश दिए गए हैं कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की व्यवस्था की जाए। साथ ही एक जून को होने वाले जिला स्तरीय समारोह में मंत्री या जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने को कहा गया है।


निर्देशों में यह भी कहा गया है कि मेधावियों को दी जाने वाली धनराशि कोषागार के माध्यम से उनके खातों में हस्तांतरित कराई जाएगी।

एक जून को सीएम लोकभवन में करेंगे 223 बोर्ड मेधावियों का सम्मान Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link