Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, May 27, 2026

एसएससी सीजीएल 2025: सीबीआईसी ने जारी किया जोन आवंटन नोटिस, 29 मई तक भरें विकल्प

एसएससी सीजीएल 2025: सीबीआईसी ने जारी किया जोन आवंटन नोटिस, 29 मई तक भरें विकल्प

प्रयागराज। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने एसएससी सीजीएल 2025 परीक्षा के तहत चयनित अभ्यर्थियों के लिए कैडर और जोन आवंटन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवारों को अपनी प्राथमिकताएं ऑनलाइन माध्यम से दर्ज करनी होंगी। इसके लिए 29 मई अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।





बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, जोन आवंटन पूरी तरह अभ्यर्थियों की मेरिट, पद वरीयता और संबंधित जोन में उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपने विकल्प सीबीआईसी के आधिकारिक पोर्टल पर दर्ज करने होंगे। एक बार अंतिम सबमिट करने के बाद इसमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जा सकेगा।


एसएससी सीजीएल 2025 भर्ती अभियान के तहत कुल 2,550 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इनमें निरीक्षक के 1,306 पद, कर सहायक के 771 पद, निरीक्षक (परीक्षक) के 353 पद और कार्यकारी सहायक के 183 पद शामिल हैं।


आरक्षण श्रेणी के अनुसार कुल पदों में सामान्य वर्ग के लिए 995, ईडब्ल्यूएस के लिए 330, ओबीसी के लिए 705 और एससी/एसटी वर्ग के लिए 324 सीटें आरक्षित की गई हैं।


वहीं निरीक्षक (परीक्षक) पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों को भी जोन आवंटन के लिए अपनी प्राथमिकताएं दर्ज करनी होंगी। इस पद के लिए कुल 137 रिक्तियां घोषित की गई हैं, जिनमें सर्वाधिक 70 सीटें मुंबई कस्टम और 32 सीटें चेन्नई कस्टम के अंतर्गत उपलब्ध हैं।

एसएससी सीजीएल 2025: सीबीआईसी ने जारी किया जोन आवंटन नोटिस, 29 मई तक भरें विकल्प Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link