फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा 29 जून को
लखनऊ । उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग फार्मासिस्ट के 564 पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा 21 जून के स्थान पर अब 29 जून को कराएगा। आयोग के परीक्षा नियंत्रक विधान जायसवाल ने मंगलवार को इस संबंध में सूचना जारी की। इसके मुताबिक 21 जून को नीट के चलते इसे टालते हुए 29 जून को प्रस्तावित किया गया है।

