Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, May 27, 2026

आज लू के थपेड़ों के बाद कल प्रदेश में आंधी-बारिश के आसार, कई जिलों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी

आज लू के थपेड़ों के बाद कल प्रदेश में आंधी-बारिश के आसार, कई जिलों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी

लखनऊ। नौतपा की भीषण गर्मी और लू से झुलस रहे उत्तर प्रदेश को 28 मई से राहत मिलने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदलेगा और आंधी, गरज-चमक व बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी यूपी के 23 जिलों में ओलावृष्टि को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। इससे तापमान में गिरावट आने और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।



मौसम विभाग के मुताबिक 28 और 29 मई को प्रदेश के कई हिस्सों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बुधवार के लिए बांदा, आगरा, जालौन, हमीरपुर, महोबा और झांसी में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मथुरा, हाथरस और फिरोजाबाद में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।


मंगलवार को बुंदेलखंड और दक्षिणी यूपी के जिले भीषण गर्मी की चपेट में रहे। बांदा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रिकॉर्ड किया गया। यहां अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उरई में 45.4, झांसी में 45.5, प्रयागराज में 45.4 और आगरा में 45.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।


भीषण गर्मी और लू का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। मंगोलका के अलग-अलग क्षेत्रों में तबीयत बिगड़ने से दो लोगों की मौत हो गई। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने दोनों मामलों में लू लगने की आशंका जताई है। पहली घटना चिल्ला थाना क्षेत्र की है, जहां साइकिल से चित्रकूट दर्शन के लिए निकले युवक की रास्ते में तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। दूसरी घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

आज लू के थपेड़ों के बाद कल प्रदेश में आंधी-बारिश के आसार, कई जिलों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link