Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, May 27, 2026

परिषदीय स्कूलों में ज्यादा पुस्तकें पढ़ने पर छात्र पुरस्कृत होंगे

परिषदीय स्कूलों में ज्यादा पुस्तकें पढ़ने पर छात्र पुरस्कृत होंगे

लखनऊ। परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में पुस्तकें व समाचार पत्र पढ़ने पर जोर दिया जा रहा है। रीडिंग ऑवर व प्रार्थना सभा में समाचार पत्र पढ़ने की व्यवस्था को सख्ती से लागू किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। अब स्कूलों में सर्वाधिक पुस्तकें पढ़ने वाले छात्र को चैंपियन रीडर ऑफ ईयर का पुरस्कार दिया जाएगा।



प्राथमिक स्तर के छात्रों के लिए सुपर-20 व उच्च प्राथमिक स्कूलों के छात्रों के लिए सुपर-30 रीडिंग चैलेंज की व्यवस्था विद्यालयों में की जा रही है। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह की ओर से बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह स्कूलों में प्रतिदिन रीडिंग ऑवर में छात्रों को पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित करें। वहीं प्रार्थना सभा में समाचार पत्र छात्रों से पढ़वाया जाएगा।

परिषदीय स्कूलों में ज्यादा पुस्तकें पढ़ने पर छात्र पुरस्कृत होंगे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link