यूपी में बकरीद की छुट्टी 28 को होगी
लखनऊ । सरकारी छुट्टियों के कैलेंडर में बकरीद का अवकाश 27 से बदलकर 28 मई कर दिया गया है। इस साल की छुट्टियों के लिए राज्य सरकार ने बीते साल 17 नवंबर को कैलेंडर जारी किया था। तब बकरीद का अवकाश 27 मई तय था। हालांकि, चंद्र दर्शन की गणना के मुताबिक बकरीद का पर्व 28 मई को मनाया जाना है।

