Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, June 1, 2026

कामताराम बने एडी माध्यमिक, मनोज कुमार द्विवेदी अपर निदेशक बेसिक 11 अधिकारी शिक्षा निदेशालय से किए गए संबद्ध

 कामताराम बने एडी माध्यमिक, मनोज कुमार द्विवेदी अपर निदेशक बेसिक 11 अधिकारी शिक्षा निदेशालय से किए गए संबद्ध

प्रयागराज : शासन ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था में कई बदलाव करते हुए अपर शिक्षा निदेशक स्तर के दो अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। शिक्षा निदेशालय प्रयागराज में अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) के पद पर कार्यरत कामताराम पाल को यहीं अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) बनाया गया है। वहीं, 15 दिन पहले अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) का पद संभालने वाले अधिकारी मनोज कुमार द्विवेदी को बेसिक शिक्षा विभाग में प्रतीक्षारत (निवर्तन) किया गया है। उन्हें नया आदेश जारी कर अपर शिक्षा निदेशक बेसिक के पद पर तैनाती की गई है। उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक डा. ब्रजेश मिश्र को निदेशालय में उप शिक्षा निदेशक (संस्कृत) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके साथ ही विभिन्न जिलों और कार्यालयों में कार्यरत 11 अधिकारियों को उनकी वर्तमान तैनाती से हटाकर शिक्षा निदेशालय प्रयागराज से संबद्ध किया गया है। यूपी बोर्ड मुख्यालय में अपर सचिव रहे स्कंद शुक्ला की इसी पद पर वापसी हुई है। वह वर्तमान में देवरिया में डीआईओएस थे। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-6 द्वारा रविवार को शासनादेश जारी किया गया।




संयुक्त सचिव संदीप परमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिन नौ अधिकारियों को शिक्षा निदेशालय प्रयागराज से संबद्ध किया गया है, उनमें बलिया के जिला विद्यालय निरीक्षक डा. देवेंद्र कुमार गुप्ता, क्षेत्रीय कार्यालय माध्यमिक शिक्षा परिषद के अपर सचिव मुन्ने अली, गौतमबुद्धनगर के जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र कुमार सिंह, जौनपुर के जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, आजमगढ़ के कार्यवाहक संयुक्त शिक्षा निदेशक नवल किशोर, मीरजापुर के जिला विद्यालय निरीक्षक माया राम, मेरठ के जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार, कौशांबी के प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार तथा फिरोजाबाद के जिला विद्यालय निरीक्षक धीरज कुमार आदि शामिल हैं। संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी वर्तमान जिम्मेदारियों से कार्यमुक्त होकर नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण को कहा गया है। शिक्षा निदेशकों, अपर निदेशकों और नियंत्रक अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अधिकारियों को शीघ्र कार्यमुक्त कर उनकी कार्यभार ग्रहण प्रक्रिया सुनिश्चित करें।


डायट प्राचार्य को मिला सचिव पीएनपी का अतिरिक्त प्रभार प्रयागराज : राजकीय राज्य शिक्षण संस्थान (डायट) प्रयागराज के प्राचार्य राजेंद्र प्रताप को सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राजेंद्र प्रताप वर्तमान पद और तैनाती के साथ-साथ परीक्षा नियामक प्राधिकारी के सचिव पद का अतिरिक्त दायित्व संभालेंगे।


मनोविज्ञानशाला की वरिष्ठ शोध वैज्ञानिक बनीं तनुजा त्रिपाठी : उत्तर प्रदेश शासन ने वर्तमान में सचिव कार्यालय, शिक्षा निदेशक (बेसिक) लखनऊ में तैनात तनुजा त्रिपाठी को मनोविज्ञानशाला प्रयागराज में वरिष्ठ शोध मनोवैज्ञानिक पद पर स्थानांतरित किया गया है।



कामताराम बने एडी माध्यमिक, मनोज कुमार द्विवेदी अपर निदेशक बेसिक 11 अधिकारी शिक्षा निदेशालय से किए गए संबद्ध Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link