शिक्षक की मौत मामले में पांच आरोपितों को जेल
कोरांव : बैदवार गांव में शिक्षक हत्याकांड के मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गांव में 19 मई को आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। घटना में अयोध्या गांव निवासी शिक्षक अर्जुन मिश्रा (45) पुत्र रोहिणी प्रसाद मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पांच दिन बाद मौत हो गई थी। बैदवार के शिवेंद्र द्विवेदी, प्रांजल, सेमरी बाघराय निवासी बब्बू दुबे, पीएम दुबे व एक नाबालिग को हिरासत में लिया।

