Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, June 1, 2026

आवासीय और पता संबंधित विवरण अपलोड करना होगा। पांच जून तक हर हाल में अद्यतन करने का निर्देश

 ✍️आवासीय और पता संबंधित विवरण अपलोड करना होगा। पांच जून तक हर हाल में अद्यतन करने का निर्देश


बिहार शिक्षा विभाग ने ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों के प्रोफाइल अपडेट करने की धीमी प्रगति पर चिंता जताते हुए सभी जिलों को अंतिम अवसर प्रदान किया है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक सज्जन आर. द्वारा जारी निर्देश के अनुसार राज्यभर के शिक्षकों को अपने प्रोफाइल के 54 अनिवार्य फील्ड पांच जून तक हर हाल में अद्यतन करने का निर्देश दिया गया है। इसका सीधा असर जिले के हजारों शिक्षकों पर भी पड़ेगा। विभागीय समीक्षा में पाया गया कि जिले में बड़ी संख्या में शिक्षकों के प्रोफाइल अब भी अधूरे हैं या उनमें आवश्यक सूचनाओं की प्रविष्टि नहीं की गई है।


 ई-शिक्षाकोष में शिक्षक प्रोफाइल के अंतर्गत पंजीकरण, पदस्थापन, व्यक्तिगत जानकारी, स्थायी पता और वर्तमान पता सहित कुल 54 अनिवार्य कॉलम भरे जाने हैं। निर्देश के अनुसार यदि किसी शिक्षक के पंजीकरण, पदस्थापन अथवा व्यक्तिगत विवरण में त्रुटि है तो संबंधित शिक्षक जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) को लिखित आवेदन देंगे। सत्यापन के बाद 48 घंटे के भीतर सुधार करते हुए प्रोफाइल को फ्रीज किया जाएगा। वहीं स्थायी एवं वर्तमान पता संबंधी जानकारी शिक्षक स्वयं अपने लॉगिन आईडी से अपडेट कर सकेंगे। स्थायी पता के लिए आवासीय प्रमाण-पत्र संख्या दर्ज करना तथा उसकी प्रति अपलोड करना भी अनिवार्य किया गया है।

आवासीय और पता संबंधित विवरण अपलोड करना होगा। पांच जून तक हर हाल में अद्यतन करने का निर्देश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link