Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, June 1, 2026

ग्रीष्मावकाश में शिक्षकों का मुख्यालय में रहना अनिवार्य

ग्रीष्मावकाश में शिक्षकों का मुख्यालय में रहना अनिवार्य


राज्य में सरकारी स्कूलों के शिक्षक गर्मी की छुट्टी में भी मुख्यालय में ही रहेंगे। अगर किसी शिक्षक को आकस्मिक या अपरिहार्य कारणों से मुख्यालय छोड़ना आवश्यक होगा, तो वे सक्षम अधिकारी से अनुमति प्राप्त करने के बाद ही मुख्यालय छोड़ेंगे। सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी सोमवार से शुरू हो रही है, जो 20 जून तक चलेगी।


फोन भी चालू रखने का शिक्षा विभाग का निर्देश


शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को दिये गये निर्देश के मुताबिक गर्मी की छुट्टी में शिक्षक आवश्यकता के अनुसार मुख्यालय में उपस्थित रहेंगे। गर्मी की छुट्टी के दौरान विभागीय कार्यों और प्रतियोगी परीक्षाओं के सफल संचालन में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यह आदेश दिया गया है। दरअसल, गर्मी की छुट्टी के दौरान राज्य सरकार के कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति से संबंधित प्रतियोगी परीक्षाएं भी होनी हैं। इन परीक्षाओं में शिक्षकों की वीक्षक सहित अन्य महत्वपूर्ण कायों में भूमिका रहती है। इसके अलावा शिक्षा विभाग स्तर से जारी कई आदेशों और निर्देशों का अनुपालन भी विद्यालय स्तर पर कराया जाना है। इसे देखते हुए सभी शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे ग्रीष्मावकाश अवधि में जरूरत के अनुसार अपने मुख्यालय में उपस्थित रहेंगे। शिक्षा विभाग ने कहा है कि शिक्षक अवकाश अवधि में मुख्यालय में बने रहें और अपना दूरभाष (मोबाइल फोन) चालू रखें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर विभागीय निर्देशों का पालन कराया जा सके और प्रतियोगी परीक्षाओं का संचालन सुचारू रूप से हो सके ।

ग्रीष्मावकाश में शिक्षकों का मुख्यालय में रहना अनिवार्य Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link