*👉 स्थानांतरण (Transfer) हेतु पता अपडेट करने के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना*
1. अपनी ई-शिक्षाकोष (Teacher ID) से लॉगिन करें।
2. Teacher Registration सेक्शन में जाएं।
3. Edit Profile पर क्लिक करें।
4. Permanent Address (स्थायी पता) तथा Correspondence Address (पत्राचार पता) को अपडेट करें।
5. Chrome Browser का उपयोग करना बेहतर रहेगा।
6. निवास प्रमाण पत्र (Domicile/Residence Certificate) अधिकतम 200 KB की PDF फाइल में अपलोड करें।
*कौन क्या भरे?*
यदि शिक्षक बिहार के निवासी हैं:
*Permanent Address (स्थायी पता): अपने गृह जिले/गांव का स्थायी पता भरें।*
Correspondence Address (पत्राचार पता): वर्तमान में जहां रह रहे हैं (किराए का मकान/सरकारी आवास आदि), उसका पता भर सकते हैं।
*यदि शिक्षक दूसरे राज्य (जैसे उत्तर प्रदेश आदि) के निवासी हैं:*
अपने राज्य का Domicile/Residence Certificate अपलोड करें।
*Permanent Address: अपने मूल राज्य (जैसे UP) का स्थायी पता भरें।*
Correspondence Address: बिहार में वर्तमान निवास (जहां रह रहे हैं) का पता भरें।
*Correspondence Address क्या है?*
पत्राचार पता वह पता होता है जहां विभाग भविष्य में कोई पत्र, सूचना या अन्य दस्तावेज भेज सकता है। इसलिए ऐसा पता भरें जहां आपको डाक या सूचना आसानी से प्राप्त हो सके।
*सुझाव: सभी शिक्षक/शिक्षिकाएं जल्द से जल्द अपनी प्रोफाइल जांचकर पता एवं दस्तावेज अपडेट कर लें ताकि स्थानांतरण प्रक्रिया के समय किसी प्रकार की समस्या न हो।*
