Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, July 31, 2026

देश की 117 महिलाओं के पास 39 लाख करोड़ की संपत्ति

 देश की 117 महिलाओं के पास 39 लाख करोड़ की संपत्ति

नई दिल्ली। देश में प्रभावशाली महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। एक साल में इनकी संख्या 21 फीसदी बढ़कर 117 पहुंच गई है, जिनके पास कुल 39 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति है। यह फिनलैंड की जीडीपी से भी अधिक है, जिसका आकार करीब 32 लाख करोड़ रुपये है। खास बात है कि इन महिलाओं में से लगभग 84 फीसदी (98) ने अपने दम (सेल्फ मेड) पर यह मुकाम हासिल किया है, जो विरासत में संपत्ति पाने वाली महिलाओं की तुलना में पांच गुना से अधिक है।


बृहस्पतिवार को जारी 2026 की कैंडेरे हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स सूची


कुल संपत्ति फिनलैंड की जीडीपी से अधिक, संख्या एक साल में 21% बढ़ी


रजनी | शीतल


84% दिग्गजों ने खुद के दम पर हासिल किया खास मुकाम


पैरा तीरंदाज शीतल देवी सबसे युवा और दिग्गज उद्यमी रजनी बेक्टर सबसे उम्रदराज


12 श्रेणियों में अव्वल महिलाएं


नाम - श्रेणी


मीना बिंद्रा - फैशन-लाइफस्टाइल


तुषारा शंकर - सोशल चेंज मेकर


रजनी बेक्टर - हर्टलैंड फाउंडर


वैशाली निगम सिन्हा - न्यू इकोनॉमी


सुनीता एवं प्रीथा रेड्डी - वेटेरंस


अवनि लेखरा - पैरालंपिक मेडलिस्ट


सुधा मूर्ति - लेखक


अनन्या बिर्ला - इंफ्लूएंसर्स


फे डिसूजा - स्वतंत्र पत्रकार


कनिका गुप्ता शोरी - स्टार्टअप फाउंडर


रोशनी नादर मल्होत्रा - वेल्थ मल्टीप्लायर


प्रिया नायर - पेशेवर सीईओ


अन्य खास बातें


बायोकॉन की किरण मजूमदार शॉ के सर्वाधिक 10 लाख से अधिक लिंक्डइन फॉलोअर्स हैं।


33 महिलाओं ने करियर के लिए एक से दूसरे राज्य का रुख किया। दो महिलाएं विदेश गईं।


एचसीएलटेक की रोशनी नादर मल्होत्रा वेल्थ मल्टीप्लायर्स श्रेणी में सबसे ऊपर हैं। उनकी संपत्ति 2.84 लाख करोड़ रुपये है।


मुंबई में सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाएं... मुंबई 26 प्रभावशाली महिलाओं के साथ शीर्ष पर है। दूसरे स्थान पर दिल्ली को 21 महिलाओं ने सूची में जगह बनाई है। बेंगलुरु (16) तीसरे, गुरुग्राम (6) चौथे और पुणे (5) पांचवें स्थान पर है। हालांकि, 2025 के मुकाबले मुंबई की प्रभावशाली महिलाओं की संख्या 12 घटी है, जबकि दिल्ली में 8 बढ़ी है।


में 12 श्रेणियों को शामिल किया गया है। इसमें किरण मजूमदार शॉ और रोशनी नादर मल्होत्रा जैसी दिग्गज उद्यमियों के साथ खेल, कंटेंट क्रिएटर्स, इंफ्लूएंसर्स समेत विभिन्न क्षेत्रों की महिलाएं भी हैं।


पैरा तीरंदाज शीतल देवी (19) सूची में सबसे युवा प्रभावशाली महिला हैं, जबकि दिग्गज उद्यमी रजनी बेक्टर (86) सबसे उम्रदराज हैं।



देश की 117 महिलाओं के पास 39 लाख करोड़ की संपत्ति Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link