Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, July 31, 2026

शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड जल्द

 शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड जल्द

लखनऊ। यूपी में बेसिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा के शिक्षक मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ उठाने को खासा उत्साह दिखा रहे हैं। कुल 12.89 लाख शिक्षकों में से 5.23 लाख ने ईकेवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर ली है।






अब इन्हें जल्द कैशलेस चिकित्सा कार्ड जारी हो जाएगा। फिर शिक्षक व उनके परिजन सरकारी व निजी अस्पतालों में एक वर्ष में पांच लाख रुपये तक मुफ्त उपचार करा सकेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आठ जुलाई को वाराणसी में बेसिक व माध्यमिक शिक्षा के शिक्षकों के लिए यह सुविधा शुरू की थी। मात्र 22 दिनों में ही लगभग 42 प्रतिशत पात्र शिक्षकों ने ईकेवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर ली है। बेसिक शिक्षा विभाग के 11.03 लाख पात्र लाभार्थियों में से 4.57 लाख ने ईकेवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर ली है। वहीं माध्यमिक शिक्षा विभाग के 1.47 लाख लाभार्थियों में से 65754 ने ईकेवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर ली है। बीते 26 जुलाई को उच्च शिक्षा के शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा शुरू हुई। उच्च शिक्षा के 38011 पात्र लाभार्थियों में से 17734 ने ईकेवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर ली है। यह कुल लाभार्थियों का 47 प्रतिशत है।



शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड जल्द Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link