Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, July 31, 2026

स्कूल के एक कमरे में पढ़ रहे 140 छात्र

 स्कूल के एक कमरे में पढ़ रहे 140 छात्र

लखनऊ, । शहर के इस प्राइमरी स्कूल की एक क्लास में 140 बच्चे ठूंस कर पढ़ाई कर रहे हैं। इससे सटा दूसरा कमरा जर्जर होने से बच्चों को इसमें नहीं बैठाते हैं। पूरे बच्चे आने पर एक कमरे में बैठाना मुश्किल हो जाता है।




बरामदे में क्लास लगानी पड़ती है। बच्चों का इतना शोर होता है कि एक क्लास में सभी बच्चों को पढ़ाना तो दूर एक दूसरे की बात ठीक से समझ में नहीं आती है। पहली से पांचवी कक्षा के इन बच्चों को पढ़ाने के लिये स्कूल में प्रभारी प्रधाध्यापक और एक शिक्षामित्र हैं। गुरुवार को ‘हिन्दुस्तान’ की पड़ताल में ठाकुरगंज के बर्फखाना मोहल्ला स्थित इस प्राइमरी स्कूल में सारे बच्चे एक ही कमरे में पढ़ते हुए मिले।




2001 में बना एक कमरा जर्जर हुआ:स्कूल में एक वर्ष पहले एक कमरा और आफिस नया बना था। इस कमरे से सटा वर्ष 2001 में बना कक्ष जर्जर है। छत से प्लास्टर गिरता है। बारिश में छत से पानी टपकता है। जिससे असुविधा होती है।




बीएसए विपिन कुमार ने कहा कि इस बात की जानकारी नहीं है। शुक्रवार को इस स्कूल को देखेंगे। बच्चों के हित को जरूरी कदम उठाए जाएंगे। जो भी जरूरी होगा किया जाएगा।

स्कूल के एक कमरे में पढ़ रहे 140 छात्र Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link