प्रोन्नत शिक्षकों को मिली तैनाती
लखनऊ। राजकीय माध्यमिक स्कूलों के 326 शिक्षकों को बीते मई में बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) व समकक्ष पदों पर पदोन्नति दी गई थी। अब इन्हें विभिन्न राजकीय माध्यमिक स्कूलों में प्रधानाचार्य, कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन में प्रवक्ता व सहायक उप शिक्षा निदेशक एससीईआरटी सहित विभिन्न पदों पर तैनाती दे दी गई है। तैनाती पाने वालों में 159 महिला शाखा व 167 पुरुष शाखा के वह शिक्षक हैं, जिन्हें बीएसए व समकक्ष पदों पर तैनाती दी गई है।
बड़ी संख्या में प्रधानाचार्यों के पदों पर तैनाती दी गई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव कृष्ण कुमार गुप्त की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

