Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, July 17, 2026

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में बढ़ सकते हैं 461 पद , असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड की परीक्षा टली

 असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में बढ़ सकते हैं 461 पद , असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड की परीक्षा टली

 असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में बढ़ सकते हैं 461 पद

प्रयागराज। प्रदेश के 217 राजकीय डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1253 पदों पर चल रही भर्ती में और 461 पद बढ़ सकते हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने चार सितंबर 2025 को 1253 पदों पर चयन को ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। इसकी प्रारंभिक परीक्षा हो चुकी है। इस बीच उच्च शिक्षा निदेशालय ने 23 विषयों के और 461 रिक्त पदों की सूचना शासन को भेज दी है। यदि लोक सेवा आयोग को प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित होने से पहले शासन से इन 461 रिक्त पदों की सूचना मिल जाती है तो वह वर्तमान भर्ती में जोड़ दिए जाएंगे। तब कुल 1,714 पदों पर चयन की कार्रवाई पूरी की जाएगी।



असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड की परीक्षा टली




प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के तहत बीएड के 107 पदों पर भर्ती के लिए 28 जुलाई को होने वाली लिखित परीक्षा स्थगित कर दी है। अब यह परीक्षा 19 अगस्त को कराई जाएगी। आयोग ने 20 जुलाई तक आवेदन मांगे हैं।

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में बढ़ सकते हैं 461 पद , असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड की परीक्षा टली Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link