Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, July 17, 2026

बायोमेट्रिक और ई-शिक्षाकोष पर बनी हाजिरी ही मान्य होगी

 बायोमेट्रिक और ई-शिक्षाकोष पर बनी हाजिरी ही मान्य होगी

शिक्षकों और कर्मियों की उपस्थिति पर ई-शक्षाकोष को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। विभाग ने सभी जिला शक्षा पदाधिकारियों, जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों और प्रधानाध्यापकों से कहा है कि बायोमेट्रिक एवं ई-शिक्षाकोष के माध्यम से दर्ज उपस्थिति के आधार पर ही शिक्षकों की उपस्थिति मानी जायेगी।




जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश के अनुसार सरकारी सेवकों की समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए बायोमेट्रिक एवं ई-शिक्षाकोष के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य है। इसी उपस्थिति के आधार पर वेतन निकासी की जायेगी। शिक्षा विभाग ने यह भी निर्देश दिया है कि अब उपस्थिति और अनुपस्थिति विवरण के साथ एक प्रमाण-पत्र देना अनिवार्य होगा।

बायोमेट्रिक और ई-शिक्षाकोष पर बनी हाजिरी ही मान्य होगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link