Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, July 17, 2026

मुझे किसी ने परेशान किया तो उसे काट डालूंगी'; क्लास में चाकू-चापड़ लेकर पहुंची महिला टीचर, वीडियो हुआ वायरल

 मुझे किसी ने परेशान किया तो उसे काट डालूंगी'; क्लास में चाकू-चापड़ लेकर पहुंची महिला टीचर, वीडियो हुआ वायरल

उत्तर प्रदेश के कौशांबी से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसमें यहां के एक प्राथमिक स्कूल में पढ़ाने वाली महिला टीचर ड्यूटी पर चाकू और चापड़ लेकर वहां पर पहुंची जिससे विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के साथ वहां के स्टाफ में भी दहशत का माहौल बन गया। यह मामला कौशांबी के कड़ा ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय लुकिया का है। इंचार्ज प्रधानाध्यापक शिखा सिंह पिछले तीन-चार दिनों से हाथों में चाकू और चापड़ लेकर स्कूल आ रहीं थीं। क्लास के अंदर टीचर का धारदार हथियार लहराते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसके चलते शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।

किसी ने भी मुझे परेशान किया तो उसे काट डालूंगी


कौशांबी के कड़ा ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय लुकिया में इंचार्ज प्रधानाध्यापक शिखा सिंह जो प्रयागराज की निवासी बताई जा रही हैं वह पिछले कुछ दिनों से हाथों में चाकू और चापड़ लेकर स्कूल आ रही थीं। उनकी इस हरकत से स्कूल स्टाफ और छात्र-छात्राएं भयभीत थे। उनकी इस हरकत के चलते स्कूल में बच्चों की उपस्थिति में लगातार गिरावट देखने को मिल रही थी। बच्चों के अभिभावकों में अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की थी। वहीं महिला टीचर के वायरल हुए वीडियो में कुर्सी पर बैठकर इन हथियारों को लहराती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं उन्होंने इस दौरान कहा कि मैं अपनी सुरक्षा को लेकर इसे आई हूं, जिसमें यदि किसी ने मुझे परेशान किया तो मैं उसे काट डालूंगी।








महिला टीचर का मानसिक स्वास्थ्य नहीं है ठीक


स्कूल में चाकू और चापड़ लेकर पहुंची महिला टीचर को लेकर स्टाफ के सदस्यों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि महिला टीचर इन दिनों मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रही हैं। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। कड़ा ब्लॉक के खंड शिक्षाधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि उन्हें भी यह वीडियो आज ही मिला है। उन्होंने मामले की जानकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी को दे दी है। वहीं उन्होंने अपने दिए बयान में बताया कि मुझे इस मामले की जानकारी मिलने के बाद मैंने यहां आकर अन्य टीचरों से भी बात की है। वहीं हमने मामले की जानकारी महिला टीचर के पति को दी तो उन्होंने इनकी मानसिक स्थिति थोड़ी खराब होना बताया है जिसमें हमने उनको स्कूल में भी बुलाया है।

मुझे किसी ने परेशान किया तो उसे काट डालूंगी'; क्लास में चाकू-चापड़ लेकर पहुंची महिला टीचर, वीडियो हुआ वायरल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link